वैदपुरा के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अभिषेक यादव अंशुल से जिलाध्यक्ष ने की मुलाकात

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा:उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने वैदपुरा के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल से मुलाकात की और वैदपुरा के व्यापारी पन्ना लाल यादव की जिला पंचायत की समस्याओं को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष समस्याओं को रखा गया जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल ने कहा कि वह व्यापारियों की समस्याओं को लेकर समाधान करने की हर संभव मदद और प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री रमेश यादव, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, जिला मंत्री इश्तियाक कुरैशी, युवा जिला महामंत्री राघव यादव, महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा, रौनक चौहान, वैदपुरा अध्यक्ष सतीश यादव के साथ वैदपुरा के व्यापारी पन्ना लाल यादव की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *