ट्रेन से कटकर वृद्ध महिला की मौत, शिनाख्त नहीं

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग पर बुधवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही नेताजी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12311) की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में महिला का शव क्षत विक्षत हो गया.

हादसा भरथना स्टेशन के पूर्वी आउटर स्थित खम्भा संख्या 1136/12 और 1136/13 के बीच करीब शाम 4 बजे हुआ। घटना के बाद ट्रेन को करीब दो मिनट के लिए भरथना रेलवे स्टेशन पर रोका गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, मृतक महिला की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है. शव का पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी भेजा. महिला की सफर के दौरान ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नही हो सकी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *