ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा।आज दिनाँक 26 जनवरी 2026 दिन सोमवार को स्थान जय मां वैष्णो चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर इटावा केमिस्ट बैलफे़यर एसोसिएशन के तत्वावधान मे 77 वें गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर औषधि निरीक्षक निलेश कुमार शर्मा, सेंटर हेड प्रदीप सिंह राठौड़ एवं ECWA अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण राष्ट्रगान के साथ किया।
ECWA के महासचिव मनु गुप्ता एवं रक्तदान कैम्प के संयोजक शशांक दुबे द्वारा बहुत ही व्यवस्थित तरीके से सभी रक्तदानीयों का नामांकन कराया उसके बाद रक्त की निःशुल्क जांच की गई, सभी जांचे संतोषजनक पाये जाने पर नीलेश कुमार शर्मा,विपिन मिश्रा, अरुण कुमार वर्मा,श्रीमती अंजू चौधरी, जय बसंतानी,ऋषभ अग्रवाल,अंकुर तिवारी, बृजपाल सिंह जादौन, सौरभ त्रिपाठी, आदित्य कुमार, अभिषेक एवं ओम प्रकाश यादव द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान के बाद सभी रक्तवीरों को एनर्जी ड्रिंक एवं स्नैक्स दिये गये।
सभी रक्तदाताओं को JMVC की तरफ़ से डोनर कार्ड एवं ECWA की तरफ़ से रक्तवीरध स्मृति चिह्न मुख्य अतिथि निलेश कुमार शर्मा औषधि निरीक्षक,जनपद इटावा द्वारा प्रदान किया गया।
सेंटर के डायरेक्टर प्रदीप सिंह राठौड़ द्वारा मुख्य अतिथि निलेश कुमार शर्मा तथा ECWA के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, महासचिव मनु गुप्ता,भर्थना केमिस्ट बैलफे़यर एसोसिएशन के चेयरमैन मनोज पोरवाल एवं संयोजक शशांक दुबे को बुके एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
फोटो संकलन ऋषभ अग्रवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में ECWA के महासचिव मनु गुप्ता ने JMVC ब्लड सेंटर के डायरेक्टर प्रदीप सिंह राठौड़ एवं उनके स्टाफ के कार्य, व्यवहार व सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अनिल कुमार सिंह कुशवाहा, ओमप्रकाश, गौरव पोरवाल(बंगाली),ब्रजपाल सिंह जादौन (जादौन मेडिकल स्टोर भरथना), राम नारायण दुबे,आदित्य कुमार,उमा मेडिकल स्टोर, अविनाश चौरसिया,शशांक जैन, अखिलेश यादव, अतुल जैन, कुलदीप मेडिकल वेदपुरा, प्रतीक पटेल, मन्जेश कुशवाहा, मिहिर गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, मोहित कुमार, अमित तिवारी (बाबु), गौरव कांत जैन, विशाल जैन, सोनू अग्रवाल, मुकुल चतुर्वेदी, वेदांत चतुर्वेदी, राजू पाल, आशीष गुप्ता, जितेन्द्र कुमार मिश्रा मेडिकल स्टोर बसरेहर,हरिकेश सिसोदिया, पवन पांडेय, केशव अग्रवाल, मनोज गुप्ता,
श्री नारायण मेडिकल स्टोर, एसएस मेडिकल स्टोर, उन्नति मेडिकल स्टोर, प्रशांत पाल, दुष्यंत गुप्ता, कृष्णा मेडिको,कर्री पुलिया,एवं अन्य की उपस्थिति रही।

