21वां साई वार्षिकोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ भरथना में धूमधाम से सम्पन्न

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। साई मित्र मंडल भरथना के तत्वावधान में शक्ति पीठ बाल रूप हनुमान मंदिर, छोला मंदिर परिसर में आयोजित 21वां साई वार्षिकोत्सव गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। पूरे दिन मंदिर परिसर साई बाबा के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा।

वार्षिकोत्सव की शुरुआत गुरुवार सुबह विधि-विधान के साथ श्री साई बाबा के मंगल स्नान एवं आरती से की गई। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर से श्री साई बाबा की भव्य पालकी भ्रमण निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में साई भक्त शामिल हुए। भक्तगण भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण में सहभागिता करते नजर आए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

दोपहर 2 बजे से आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर साई बाबा की महिमा का गुणगान करते रहे। वहीं अपराह्न 3 बजे से प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

साई मित्र मंडल के संयोजक डॉ. अभिषेक दुबे एवं डॉ. अभिनव दुबे , दीपू दीक्षित, राजेन्द्र अवस्थी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र सिंह चौहान एवं अमर सिंह चौहान ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की गई थीं।

इस खाश अवसर पर समिति अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता (रूपे), प्रबन्धक राजू चौहान, राजेश चौहान, साँईमित्र मण्डल कार्यक्रम संयोजक डा0 अभिनव दुबे (छोटू), संजीव श्रीवास्तव, विकास दीक्षित (दीपू), डा0 अभिषेक दुबे, श्याम वर्मा, रामजी श्रीवास्तव, दीपू चौहान, सतीश यादव, राजू गुप्ता, राजेंद्र अवस्थी, रुद्रपाल सिंह भदोरिया, गोविंद शारदा, सहित सैकडों समिति पदाधिकारियों के साथ महिलाओं व बच्चों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

आयोजकों के अनुसार यह 21वां साई वार्षिकोत्सव श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें साई बाबा के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *