स्वतंत्रता सेनानी परिजनों के आश्रित प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किये जायें

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

सरकार स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं का निस्तारण कर उचित सम्मान दे : आकाशदीप जैन

इटावा। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन एवं जिलाध्यक्ष निर्मल चन्द्र गुप्ता ने कहा देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की समस्याओ का निस्तारण सरकार नही कर रही है जबकि देश को आजाद हुये 75 वर्ष से अधिक हो गये है । उन्होंने मॉग करते हुये कहा सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों पुत्र, पुत्री, पौत्र, पौत्री को जारी किये जाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र आनलाइन जारी करे जैसे जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र जारी किये जाते हैं। केन्द्र सरकार भारत के संविधान की प्रस्तावना में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान के लिए राष्ट्र की ओर से कृतज्ञता ज्ञापन का एक अंश स्थापित करे। देश के समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार को ‘राष्ट्रीय परिवार’ घोषित करते हुए उनके यथोचित चिन्हीकरण, प्रोटोकॉल एवं सुविधाओं का प्रावधान किया जाये। सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके उत्तराधिकारियों सम्बंधित विषयों, प्रावधानों एवं समस्याओं को समाहित करते हुए एक केन्द्रीय अधिनियम एवं नियमावली संसद से पारित कराकर प्रख्यापित करे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को दिये जाने वाले अनुदान तथा पेंशनों को विनियमित करने के सम्बन्ध में नियमावली 6 अगस्त 1975 को संशोधित करे। माँग करने वालो में महामंत्री इक़बाल हाशमी, कोषाध्यक्ष श्यामल दास गुप्ता, सुरेश चन्द्र जाटव, उदय प्रताप सिंह, आनन्द बाबू, अनुराग अग्निहोत्री, योगेन्द्र दीक्षित, मोहन स्वरूप चौबे, ज्योत्सना वर्मा, छाया भदोरिया, सुमन चौहान आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *