“स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान की गूंज संसद तक – इटावा की पहल बनी देश की आवाज”

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रित परिवारों के सम्मान और सुविधा से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय अब संसद तक पहुँच चुका है।


राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित परिवार के प्रदेश महासचिव आकाश दीप जैन द्वारा इटावा के लोकप्रिय सांसद माननीय जितेंद्र दोहरे जी को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की गई थी कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को रेलवे यात्रा के दौरान विशेष आरक्षण सुविधा प्रदान की जाए, जिससे उन्हें सम्मानजनक एवं सुगम यात्रा का अधिकार मिल सके।
इस संवेदनशील और जनहितकारी विषय को गंभीरता से लेते हुए माननीय सांसद जितेंद्र दोहरे जी ने लोकसभा में प्रमुखता के साथ उठाया, जिससे यह मुद्दा अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।
यह पहल न केवल स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति देश की कृतज्ञता को दर्शाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी उनके बलिदान का महत्व समझाने का कार्य करती है।
क्षेत्रवासियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा इस सराहनीय प्रयास के लिए माननीय सांसद जितेंद्र दोहरे जी एवं आकाश दीप जैन को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *