सेवाश्रम ने पंपलेट बांटकर इकदिल नगर पंचायत में “अवश्य मतदान” अभियान चलाया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर & चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


इकदिल 1 मई । इकदिल नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सेवाश्रम के दो दिवसीय अभियान “मतदान अवश्य करें” का आज सेवाश्रम प्रमुख चौधरी चौधरी अमित त्रिपाठी एडवोकेट ने समापन किया ।


सेवाश्रम प्रमुख ने दो दिवसीय ” मतदान अवश्य करें” अभियान के समापन अवसर पर इकदिल नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव हेतु मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान की अपील की जिससे एक ऐसे प्रतिनिधि को नगर पंचायत का प्रतिनिधित्व करने भेजा जा सके जो नगर पंचायत की जनभावनाओं के अनुरूप साफ सफाई और विकास कार्यों को पूरा करे

जिला उपाध्यक्ष रामदास बाथम ने कहा नगर पंचायत अध्यक्ष क्षेत्रीय जनता के सुख दुख में सहभागी हो जिला बार एसोशिएन उपाध्यक्ष शशिबाला चतुर्वेदी ने सभी से वोट देने की अपील की सेवाश्रम कोषाध्यक्ष प्राची सक्सेना ने कहा सर्वांगीण विकास के लिए मातृ शक्ति को अपने मताधिकार का सारे काम छोड़ कर उपयोग करना चाहिए अभियान के तहत सेवाश्रम के वकील सिंह पाल, शिव शंकर शाक्य आदि ने नगर पंचायत में मतदाताओं को पंपलेट बांटते हुए अभय मतदान का संकल्प दिलाया सेवाश्रम कार्यकर्ताओं ने ” सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो” आदि नारों से जनता का उत्साहवर्धन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *