सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े अज्ञात व्यक्ति को एनजीओ की टीम ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


इटावा:एनजीओ सिटी युवा छात्र समिति रजिस्टर्ड इटावा उत्तर प्रदेश की टीम रविवार को भूखे जरूरतमंद लोगों को भोजन बांट रही थी तभी अचानक डीएम चौराहे के समीप गिट्टियों पर पड़े एक अज्ञात व्यक्ति के ऊपर नजर पड़ी तो देखा गया कि वह व्यक्ति बेहोश है और तमाम कोशिशें के बाद भी वह होश में नहीं आ रहा है तो एनजीओ सिटी युवा छात्र समिति के अध्यक्ष ठाकुर अभिलाष सिंह गौर ने स्वयं अपनी गाड़ी में बिठाकर डॉ भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय मोती झील में ले जाकर भर्ती कराया और जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से एक आधार कार्ड और तीन आधार कार्ड की फोटो कॉपी निकाली जिसमें उनका नाम शमशेर पुत्र बनवारी पोस्ट कुचेला मैनपुरी उत्तर प्रदेश ज्ञात हुआ उसके पश्चात प्रदेश महासचिव ठा. आकाश दीप गौर ने 112 पर सूचना दी और चेकअप करने पर उनकी हालत गंभीर होने के कारण उनको सैफई हॉस्पिटल में रेफर कराया गया इस मौके पर जिला सचिव गोपाल ठाकुर पूर्व जिला महासचिव चंदन शर्मा मोहित वर्मा अंशुल कठेरिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *