ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
बकेवर: थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती महेवा निवासी एक विवाहिता ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पति व ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि विवाह के समय ससुरालीजनों ने जाति छिपाई थी. जानकारी होने के बाद से ससुरालीजन लगातार उत्पीडन कर रहे है.
पीडिता ने बताया कि मेरा विवाह 23 जून 2025 को गाजियाबाद जनपद में हुआ था। विवाह के समय ससुरालीजनों ने अपनी जाति छिपाकर मुझे गुमराह किया और बाद में शादी के बाद लगातार दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर मुझे प्रताड़ित करने लगे। प्रार्थिनी के अनुसार विवाह में उसके परिजनों ने सामर्थ्य अनुसार दहेज भी दिया था। इसके बावजूद ससुरालीजन बार-बार दहेज की मांग कर मारपीट करते है।
पीड़िता का आरोप है कि ससुरालीजनों ने 23 अगस्त 2025 को गंभीर रूप से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। बहन सीमा उसे गाजियाबाद से लाकर मायके ले आई। साथ ही आरोप है कि ससुरालीजन परिजनों को लगातार धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आईजीआरएस के माध्यम से थाना बकेवर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
