व्यापारियों की समस्याओं को लेकर गरजे जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, कहा– जरूरत पड़ी तो करेंगे अनशन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा जनपद के अटल सभागार राज्य कर विभाग में हुई जिलास्तरीय व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारी संगठनों ने जीएसटी और विभागीय उत्पीड़न से जुड़ी समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। बैठक की अध्यक्षता अपर आयुक्त ग्रेड-1 एच.पी. राव दीक्षित ने की।

बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि खाद्य विभाग के कुछ अधिकारी मनमानी कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसे अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल गुप्ता व्यापारियों से अवैध वसूली में लिप्त हैं, जिसकी लिखित शिकायतें संगठन के पास पहुंची हैं।

चौहान ने चेतावनी दी कि यदि विभागीय अधिकारी अपना रवैया नहीं सुधारते हैं तो व्यापारी संगठन खाद्य विभाग कार्यालय का घेराव कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो संगठन अनशन भी करेगा और व्यापारियों के हित में जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेगा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एम.पी. सिंह तोमर, जिला महामंत्री रमेश यादव, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला विधिक सलाहकार रूपेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, युवा जिला वरिष्ठ महामंत्री राघव यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष रवि कश्यप, सुरेश कुशवाहा, गोविंद कुशवाहा, कौशल कठेरिया, विक्रम प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं विभागीय पक्ष से अरुण सिंह डिप्टी कमिश्नर, जीएसटी और राजेश द्विवेदी कमिश्नर खाद्य विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *