ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
औरैया। वीर शहीद हवलदार संतोष कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई आपको बता दें कि
हवलदार संतोष कुमार ग्राम खुमानपुर तहसील बिधूना जिला औरैया के रहने वाले थे वह सेना की 164 मीडियम रेजिमेंट सांबा जम्मू में तैनात थे 28 तारीख को सुबह 7:00 बजे ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुक जाने के कारण वह वीरगति को प्राप्त हुए उनका पार्थिव शरीर आज उनके गृह जनपद औरैया के ग्राम खुमानपुरा में आया।
शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए जिला इटावा जिला औरैया जिला मैनपुरी जिला एटा जिला फर्रुखाबाद जिला कन्नौज आदि के पूर्व सैनिक उपस्थित हुए जिसमें भारतीय पूर्व सैनिक लीग इटावा के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर रघुराज सिंह अपनी समस्त टीम के साथ शहीद सैनिक संतोष कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत माता की जय घोष के साथ वातावरण गमगीन हुआ जय हिंद जय भारत।
