ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा: जनपद की चौबिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां लूट की योजना बना रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचा 315 बोर चार जिंदा कारतूस दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है गिरफ्तार दोनों बदमाश सुनसान स्थान पर लूटपाट की योजना बना रहे थे तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ताखा चितभवन रोड के पास से दोनों को धर दबोचा पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम दीप सिंह उर्फ दीप कुमार उर्फ दीपू पुत्र मेहरबान सिंह निवासी ग्राम नगला धौकल थाना चौबिया और विवेक पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम रुन्द थाना भरथना बताया.
पुलिस ने इनकी तलाशी के दौरान दो तमंचा चार जिंदा कारतूस दो मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की है बरामद मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत सीज किया गया है गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना चौबिया में मुकदमा मामला दर्ज किया गया है पकड़ा गया अभियुक्त दीप सिंह एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ लूट हत्या हत्या का प्रयास जैसे संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं.
वर्ष 2017 में हत्या के एक मामले में दीप सिंह को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी उसके खिलाफ थाना बसरेहर और थाना चौबिया में वर्ष 2014 2015 और 2017 में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं इस पूरी कार्रवाई को थाना चौबिया के थानाध्यक्ष विपिन मलिक उपनिरीक्षक यशवीर सिंह तोमर सुबोध कुमार सहाय अंकित पटेल और कांस्टेबल डेविड चौहान रवि पवार अमरदीप की टीम ने अंजाम दिया पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आम जनता ने राहत की सांस ली है।
