ब्रजेश पोरवाल-एडीटर & चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: साम्हों रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया था. जब करीब पौने ग्यारह बजे एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था।
घटना के बाद युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके चलते पुलिस तीन दिनों तक शिनाख्त में जुटी रही। रविवार की सुबह मृतक की पहचान 20 वर्षीय विष्णु पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी साम्हों थाना क्षेत्र, भरथना, के रूप में हुई। शिनाख्त मृतक के पिता सुरेंद्र कुमार ने की। परिजनों ने बताया कि विष्णु किसी काम से घर से निकला था। देर रात वह संभवतः रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तभी यह दुर्घटना घटित हो गई।
