ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इकदिल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इकदिल द्वारा शताब्दी वर्ष (1925-2025) के परिपेक्ष्य में निकाला पथ संचलन जिसमें सैंकड़ों बाल, तरुण, प्रोढ़ स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में प्रतिभाग किया । संचलन के दौरान स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने फूलों की वर्षा करके स्वयंसेवकों का स्वागत किया। सड़कों के किनारे और छतों से लोगों की भीड़ स्वागत के लिए उमड़ी। पथ संचलन प्राथमिक विद्यालय इकदिल रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर सड़क बाजार , नई बस्ती ,स्टेशन रोड होते हुये पुनः प्राथमिक विद्यालय रामलीला मैदान पर पहुंच कर समापन हुआ । इस आयोजन के माध्यम से एकता, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रसेवा, और आत्मनिर्भर समाज बनाने का संदेश दिया गया। मुख्य वक्ता के रूप में सह जिला कार्यवाह सुनील धनगर जी ने पंच परिवर्तन के अन्तर्गत पर्यावरण कुटुम्ब प्रबोधन स्व का बोध स्वदेशी जीवन शैली समरसता दैनिक संघ संकल्प नागरिक अनुशासन तथा शिक्षा, संस्कृति और समाज में समानता लाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खण्ड से माननीय खण्ड संचालक आदित्य सह खण्ड संचालक पंकज पचौरी खण्ड कार्यवाह योगेन्द्र मिश्रा खण्ड शारीरिक प्रमुख आयुष द्विवेदी जी खण्ड बौद्धिक प्रमुख राघवेन्द्र तिवारी धर्म जागरण प्रमुख देवेश शुक्ला
अजय मिश्रा खण्ड सेवाप्रमुख अमित पाण्डेय खण्ड प्रचार प्रमुख मनीष वर्मा भानू कठेरिया नगर प्रचारक जुगेश, प्रेम नारायण त्रिपाठी जिला सामाजिक समरसता प्रमुख शिवराम त्रिवेदी, जिला सम्पर्क प्रमुख अजय दीक्षित, जिला समरसता विधि प्रमुख विनय कुमार द्विवेदी, डॉ.सुशील सम्राट, अनिल चौधरी सहित सैकड़ो स्वयंसेवकों ने अपनी सहभागिता की।
