युवक को मारपीट कर किया घायल, मामला दर्ज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: थाना क्षेत्र के एक गाँव में दबंगई के बल पर सीसी सडक सम्पर्क मार्ग को तोड़कर घर बना रहे नामजद का विरोध करने पर उसने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलाकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया.

क्षेत्र के रपटपुरा गाँव के सहदेव सिंह पुत्र स्व. कन्हई सिंह ने अपने ही गाँव के गौरव कुमार व उसके अज्ञात साथियों पर आरोप लगाया है कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे नामजद मेरे घर के सामने दबंगई के बल पर सीसी सम्पर्क मार्ग को तोड़कर अपने घर का निर्माण कर रहे थे जब मैंने विरोध किया तो नामजद तथा उसके अज्ञात साथियों ने मेरे साथ गाली गलौज करते हुए ईंट पत्थरों तथा लाठी डंडों से मारपीट कर दी. जिससे मेरे सिर में गंभीर चोटें आई है. मारपीट करने के बाद नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये. पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *