मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने निकली भरथना पुलिस

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

समाज सेविका डॉक्टर अनीता सिंह भी मौजूद रही।

भरथना। उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष अभियान मिशन शक्ति 5.0 के तहत रविवार को थाना क्षेत्र भरथना में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़ी जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने कस्बा भरथना अंतर्गत छोला मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया।

टीम ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों, अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने और सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्हें स्वावलंबन की दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में नगला छोला (रमायन) और पाली खुर्द गाँव में भी मिशन शक्ति टीम पहुंची। यहाँ ग्रामीण महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों की स्थिति में तत्काल मदद पाने के लिए उपलब्ध संसाधनों के बारे में बताया गया। साथ ही 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, और 108 एंबुलेंस सेवा जैसे नंबरों की जानकारी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य है कि महिलाओं और बेटियों को हर स्तर पर सुरक्षित और सशक्त बनाया जाए। टीम ने सभी को सतर्क रहने, आत्मरक्षा के गुर सीखने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।

इस दौरान साम्हों चौकी प्रभारी कोमल चौधरी, महिला कांस्टेबल रजनी सिंह, गीता देवी, भारती यादव , हेड कांस्टेबल इंद्रेश कुमार, शिवनाथ सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

फोटो – जानकारी देती पुलिस टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *