ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना,महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर आज मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भरथना ने नगर पालिका गेट पर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।
इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए माकपा जिलासचिव मंडल सदस्य कामरेड अनिल दीक्षित ने कहा कि आज गांधी जी पर वे लोग उंगली उठारहे हैं जिन्होंने आजादी के आन्दोलन में अंग्रेजों का साथ दिया, बापू के नाम पर चलने वाली योजनाओं को खत्म किया जारहा है, मनरेगा इसका ताजा उदाहरण है। कामरेड अनिल दीक्षित ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की किसान व गरीब विरोधी नीतियों से आज देश व प्रदेश की जनता वेहाल हो रही है आज महात्मा गांधी पहले से अधिक सामयिक हो गए हैं उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में सविनय अवग्या आन्दोलन जैसे आन्दोलन संगठित करने की अपील की।
बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण करने वालों में शिवराम सिंह, इंद्रेश बाबू,अमनदीप सिंह, विकास पोरवाल, सर्वेश कुमार,सुरेश सिंह, रामप्रकाश, संजय अवस्थी आदि उपस्थित रहे
