मकर संक्रांति पर महेवा क्षेत्र में भक्ति का माहौल, देव स्थलों पर उमड़े श्रद्धालु

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा।मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को महेवा एवं आसपास के क्षेत्र में देव स्थलों पर पूजा अर्चन के बाद खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया तथा भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया।
महेवा कस्बा के अहेरीपुर मार्ग स्थित सिद्धनाथ मंदिर पर भक्त जन राजीव चौधरी के संयोजन में खिचड़ी प्रसाद वितरित हुआ इस दौरान अनिल कुमार , ओमदत्त तिवारी ,रामकुमार तिवारी ,संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
वही कस्बा स्थित बाजार में ‘एक पिलर हनुमान जी मंदिर’ का सातवां स्थापना दिवस धार्मिक अनुष्ठानों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को मीठे हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजक चमन पोरवाल ने बताया कि इस अनूठे मंदिर की स्थापना को सात वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। क्षेत्र के लोगों की इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है, यही कारण है कि स्थापना दिवस पर सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।इस मांगलिक कार्यक्रम के अवसर पर अनिल पोरवाल ,ओमकार पोरवाल, नरेश पोरवाल, रामजी शुक्ला, पंडित राजू शुक्ला, सतेन्द्र पोरवाल, दीपक पोरवाल, मोहन पोरवाल, नितिन पोरवाल, गिरजेश पोरवाल, वैभव पोरवाल, श्याम पोरवाल एवं सृजन पोरवाल सहित स्थानीय भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा कार्य में योगदान दिया।
वही सब्जी मंडी के निकट स्थित मंदिर पर खिचड़ी प्रसाद वितरित हुआ जिसमें रामदत्त शर्मा ,दिलीप गुप्ता ,गगन पोरवाल ,बादशाह आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *