भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई की सौवीं जयंती को ब्लॉक महेवा में धूमधाम से मनाया गया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा:भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई की सौवीं जयंती को ब्लॉक महेवा में धूमधाम से मनाया वही इस अवसर पर क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक गरीबों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म कम्बल भी वितरित किए गए ।
अटल जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर ब्लॉक मुख्यालय स्थित अटल पार्क में भाजपाइयों ने जहां एक दिवस पूर्व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक मीनाक्षी चौहान एवं मंडल अध्यक्ष महेवा उदय कुशवाहा के नेतृत्व में साफ सफाई की गई थी वहीं गुरुवार को पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे के नेतृत्व में सेकडो भाजपाइयों ने आकर अटल जी को नमन करते हुए माल्यार्पण किया वहीं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया । इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री चौबे ने कहा कि अटल जी भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सर्वमान्य नेता थे उन्होंने आधुनिक भारत का निर्माण किया ।

प्रेमदास कठेरिया ,सावित्री कठेरिया ,अशोक चौबे ,हरनाथ सिंह , कमलेश कठेरिया ,मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा ,मीनाक्षी चौहान ,प्रदीप तिवारी , छोटे दुबे ,शिवम चौहान ,लालजी दुबे , डॉ हरी चौबे ,अनुज सविता ,सौरभ राजपूत ,दिनेश त्रिपाठी ,देवेश तिवारी ,सतेंद्र राजपूत ,रिंकू ओझा ,इशू त्रिपाठी ,मंडल अध्यक्ष बकेवर विनोद चौहान ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील राजपूत ,प्रधान संघ महेवा के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ,प्रधान हरगोविंद पाल ,रामवीर तिवारी ,रजनीश शर्मा ,ब्रजराज पांडेय ,पूर्व प्रधान सुधीर शुक्ल ,कृष्णकांत तिवारी ,संजीव तिवारी ,कृष्णकांत चौबे ,अमित भदौरिया ,सौरभ दुबे सहित भाजपाई मौजूद रहे वहीं इस दौरान एक सैकड़ा से अधिक लोगों को सर्दी से बचाव हेतु कम्बल भी वितरित किए गए।
कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान छा गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *