भरथना में पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान, लोगों को दिए गए नियमों के पालन के निर्देश

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्बा में गुरुवार को चौकी प्रभारी जसवंत सिंह ने पुलिस बल के साथ मोना चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले तमाम छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की। चौराहे से गुजरने वाले बाइक, कार, ऑटो और अन्य वाहनों को रोककर उनकी कागजातों की जांच की गई और चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

चौकी प्रभारी ने दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट यात्रा न करने की हिदायत दी। उन्होंने साफ कहा कि हेलमेट न लगाने वालों पर कार्रवाई तय है। वहीं, चारपहिया वाहन चालकों को सफर के दौरान सीट बेल्ट लगाने के लिए सख्ती से निर्देशित किया गया।

पुलिस ने वाहन चालकों को समझाया कि यातायात नियमों का पालन करने से न सिर्फ उनका बल्कि दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रहता है। पुलिस का कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *