ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। स्थानीय श्री नरसिंह मंदिर, स्टेशन रोड पर परमपावन श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। कथा से पूर्व सोमवार को भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और भक्ति के साथ सहभागिता की। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और भगवद ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम का आयोजन श्री महंत श्री श्री 1008 नरसीदास जी महाराज के सान्निध्य में हो रहा है। कथा वाचक श्री राघवदास जी महाराज (तुलसी वैजयन्ती धाम, वृन्दावन) अपनी मधुर वाणी में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं।
कथा 30 जून से 6 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। पूर्णाहूति एवं विशाल भंडारे का आयोजन 7 जुलाई, सोमवार को सायं 4 बजे से किया जाएगा।
परिक्षित श्री बृजपाल सिंह जादौन व श्रीमती राजेश्वरी जादौन ने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
