ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना।कस्बा क्षेत्र स्थित विशाल सिंह डिग्री कॉलेज परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब कॉलेज परिसर में एक काले सर्प को घूमते देखा गया। सांप दिखाई देने से छात्रों व स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सभी सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े।मामले की जानकारी मिलते ही कॉलेज के मैनेजर पुष्पेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने साहस का परिचय देते हुए कैचिंग यंत्र की मदद से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।सांप के रेस्क्यू होने के बाद छात्रों व स्टाफ ने राहत की सांस ली और मैनेजर के साहसिक कार्य की सराहना की।
मैनेजर पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि रेस्क्यू की गई नागिन की लंबाई लगभग साढ़े तीन फुट थी। सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित रूप से प्राकृतिक प्रवास में छोड़ दिया गया।
