बालश्रम, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी के खिलाफ चला विशेष जागरूकता अभियान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

5 बच्चों को छुड़ाया, 5 दुकानदारों को थमाए गए नोटिस

इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आज एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति और बालश्रम जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम ने कस्बे के आस-पास की दुकानों, रेलवे स्टेशन, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप आदि स्थलों पर बालश्रम विरोधी कार्रवाई की। इस दौरान पंपलेट और पोस्टर के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया गया।

कार्रवाई के दौरान पाँच बच्चों को बालश्रम करते हुए पाया गया, जिनसे काम करा रहे पाँच नियोजकों के विरुद्ध श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री अशोक कुमार पाण्डेय व उनकी टीम द्वारा नोटिस जारी किया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा बच्चों से श्रम कराते हुए पाया गया तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान आमजन को 1090, 112, 181, 1076, 1098, 102, 108 जैसे टोल फ्री नंबरों व साइबर अपराध की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई।

प्रभारी एएचटी ने अपील की कि लोग अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और यदि कहीं भी किसी ढाबे, होटल या दुकान पर बच्चों को काम करते देखें तो तुरंत चाइल्डलाइन 1098 या आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें।

अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक अलमा अहिरवार, श्रम विभाग एवं एएचटी टीम के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *