बकेवर क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह घायल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

बकेवर। कस्बा बकेवर व आसपास के इलाकों में गुरुवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पच्चास शैय्या अस्पताल बकेवर ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कस्बा बकेवर के औरैया रोड स्थित व्यासपुरा पराग डेरी के समीप हुई, जहां बाइक और बिक्की की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार राहुल पुत्र रामनरेश, निवासी तुर्कपुरा एवं बिक्की सवार निर्भय पुत्र फूलसहाय, निवासी मड़ैया दिलीपनगर, थाना बकेवर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि राहुल अबध इंटरनेशनल विद्यालय में चौकीदार के रूप में कार्य करता है और घर लौटते समय उसकी बाइक का टायर फट गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर बिक्की से टकरा गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को पच्चास शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे लगवाया। वहीं कस्बा के लखना रोड स्थित राज फिलिंग स्टेशन के पास हुई। यहां तेज रफ्तार डीसीएम ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित ऑटो सब्जी का हाथ ठेला लेकर जा रहे दुकानदार से जा टकराया। हादसे में हाथ ठेला दुकानदार अनुज पुत्र बारे लाल, निवासी तालाब मुहाल लखना एवं मनीष पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी लखना बाल-बाल बच गए। ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया, जबकि ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सिक्सलेन हाईवे इटावा-कानपुर मार्ग पर परशुपुरा के समीप राधे-राधे होटल के पास हुई, जहां ओवरटेक के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। एक बाइक पर सवार रीतिक पुत्र मंगल सिंह, निवासी लखना खेड़ा मुहाल लखना, जो इटावा के एक निजी क्लीनिक में कार्य करता है, गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तेज सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी चकई, जनपद औरैया, अपनी पत्नी मंजू देवी एवं परिजन सोनेश्वर पुत्र पातीराम, निवासी इन्द्रवखी परशुपुरा के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे, जिन्हें भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को एम्बुलेंस से पच्चास शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *