ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: क्षेत्र के मुड़ेना (समसपुर) गांव में रविवार की देर शाम एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे गांव में हडकम्प मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय विवाहिता कोमल उर्फ सोनाली पत्नी बृजेश कुमार घर पर अकेली थी। उसकी सास प्रेमादेवी और ससुर सियाराम बकरियां चराने खेतों की ओर गए थे, जबकि पति बृजेश कुमार पंजाब में रहकर निजी कंपनी में कार्य करता है।
शाम को जब सास घर लौटीं और दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा बंद रहने पर जब पड़ोसियों की मदद से पास के मकान की छत से अंदर झांका गया तो कमरे में कोमल का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। यह दृश्य देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस और मृतका के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही सीओ अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। थाना उपनिरीक्षक इदु हसन ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसका मायका कानपुर देहात के बूथेड़ा गांव में बताया गया है। घटना की खबर लगते ही पिता राकेश कुमार सहित मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए।
फोटो – मृतका फ़ाइल फोटो
