फर्ज के साथ-साथ निभाई इंसानियत — भरेह पुलिस ने जरूरतमंदों संग मनाई खुशियों की दिवाली

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा: दिवाली के इस पावन पर्व पर जहां लोग अपने घरों को दीपों से सजा रहे थे, वहीं थाना भरेह पुलिस ने एक अलग राह चुनी। इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश करते हुए उपनिरीक्षक विजय बहादुर और आरक्षी विक्रांत धामा ने थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा में निर्धन परिवारों के बच्चों के साथ दिवाली मनाई।

पुलिसकर्मियों ने बच्चों को चॉकलेट बांटीं, फुलझड़ियां जलवाईं और उनके चेहरों पर मुस्कानें बिखेर दीं। जब बच्चे खाकी वर्दी पहने पुलिसकर्मियों के साथ फुलझड़ी जलाते नजर आए, तो पूरा माहौल भावनाओं और खुशी से भर उठा।

गांव के लोगों ने इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की। ग्रामवासियों का कहना था कि “ऐसे पुलिसकर्मी हमारे क्षेत्र में हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है। आज इनकी वजह से गरीब बच्चों के आंगन में भी दीप जले हैं।”

भरेह पुलिस का यह कदम यह दर्शाता है कि खाकी सिर्फ कानून की रक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में रोशनी फैलाने की भावना का भी परिचायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *