पूर्व विधायक स्व महेंद्र सिंह राजपूत के पिता गंगा राम राजपूत का निधन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा। महेवा ब्लक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरावली के ग्राम ढकाताल निवासी पूर्व विधायक स्व महेंद्र सिंह राजपूत के वयोवृद्ध पिता गंगा राम राजपूत (उम्र करीब 102 वर्ष) का शनिवार सुबह लगभग आठ बजे निधन हो गया। पूर्व विधायक के पुत्र योगेंद्र राजपूत उर्फ पिंटू राजपूत ने बताया कि गंगा राम राजपूत का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर करीब दो बजे यमुना घाट पुरावली पर विधिविधान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, शुभचिंतकों व गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवाब सिंह राजपूत, महेवा संघ अध्यक्ष राजीव चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मिथुन पांडे, पूर्व प्रधान सुभाष यादव, विजय पाल, सतेंद्र राजपूत, शिवम राजपूत, सहित कई लोग मौजूद रहे वहीं शोक व्यक्त करने वालो में प्रमुख रूप से बढ़पुरा ब्लक प्रमुख गणेश राजपूत, प्रधान महेवा कुमुद सिंह, प्रधान बहेड़ा विजय प्रताप सिंह सेंगर, पूर्व प्रधान राहुल तिवारी, समाज सेवी राजू दुबे, विमल राजपूत, पूर्व प्रधान संजय पाल आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *