पिंक बूथ पर छात्राओं को मिली आत्मरक्षा और अधिकारों की सीख

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को कस्बा पुलिस चौकी स्थित पिंक बूथ पर कस्बा के प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं और बेटियों को न सिर्फ सुरक्षा प्रदान करता है बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और स्वावलंबन की ओर भी अग्रसर करता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्काल मदद के लिए तैयार है।
महिला कांस्टेबलों ने बच्चियों को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन जैसे नंबरों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें सतर्क रहने, गलत परिस्थितियों का विरोध करने और आत्मरक्षा के गुर सीखने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक राजकुमार, महिला कांस्टेबल रजनी सिंह, गीता देवी और भारती यादव भी मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने छात्राओं को विश्वास दिलाया कि मिशन शक्ति की हर पहल उनके जीवन को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए है।

फोटो – पिंक बूथ पर मौजूद पुलिस टीम व छात्राएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *