नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन, आंखों की देखभाल के लिए दी गई अहम जानकारी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पर गुरुवार को एक विशेष नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 40 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई, जिन्हें सैफई विश्वविद्यालय से आए डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम ने सेवा प्रदान की। जांच के बाद, मरीजों को सलाह दी गईं और आंखों की देखभाल के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आंखों की बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। डॉक्टरों ने बताया कि मोबाइल फोन और कंप्यूटर के अत्यधिक इस्तेमाल से आंखों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए नियमित जांच कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी सलाह दी कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन और पर्याप्त नींद लेना आवश्यक है।

परीक्षण करने वाली चिकित्सक टीम में डॉ मीनू बब्बर, रीना शर्मा, बृजेश सिंह, दीप्ति जोशी, हिमांशी यादव, अहमद हुसैन, नेत्र चिकित्सक प्रभात श्रीवास्तव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *