ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: कस्वे के मोहल्ला विशम्भर कॉलोनी निवासी एक CISF जवान ने दिल्ली के मानसरोवर पार्क थाना इलाके में शनिवार रात शादी समारोह के दौरान बारात में पैसे बटोर रहे 14 वर्षीय साहिल को पिस्टल से गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल अवस्था में उसे डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को अगली इटावा जिले के भरथना गांव से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान मदन गोपाल तिवारी के रूप में हुई है, जो दूल्हे की बुआ का बेटा और CISF का जवान है। वह छुट्टी लेकर शादी में शामिल हुआ था और उसकी तैनाती कानपुर में है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, मृतक साहिल अपने छोटे भाई और दोस्तों के साथ बारात नोट लूटने गया था। तभी आरोपी ने उसे पकड़कर पहले पिटाई की और फिर गोली मार दी। वारदात के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। डोली नहीं उठी, बरात को वापस लौटना पड़ा। दूल्हे ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गोली चलाने वाला उसका रिश्तेदार मदन ही है, जिसके आधार पर पुलिस ने भरथना उसे दबोचा था।
इसी क्रम में मंगलवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी मदन को अपने साथ लेकर भरथना पहुंची. जहां पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की. दिल्ली पुलिस टीम को देख आरोपियों के पड़ोसियों में हडकम्प मच गया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम आरोपी के घर पर जांच पड़ताल में जुटी रही.
फोटो – मृतक फ़ाइल फोटो तथा आरोपी के घर के बाहर मौजूद दिल्ली पुलिस की टीम
