ग्राम कुर्रा में अध्ययन कक्ष का उद्घाटन, एसडीएम ने छात्रों को प्रेरित किया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। मिशन अध्ययन के तहत मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार गुरुवार को ग्राम पंचायत कुर्रा के पंचायत सचिवालय में अध्ययन कक्ष का उद्घाटन उप जिलाधिकारी काव्या सी द्वारा किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद, एडीओ पंचायत बाबू सिंह, ग्राम पंचायत सचिव अजय यादव, ग्राम प्रधान सहित छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के दौरान उप जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए एकाग्रता और निरंतर मेहनत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अध्ययन कक्ष का सदुपयोग करते हुए छात्र अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करें। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की सुविधा एक सराहनीय पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को अध्ययन के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *