गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों का सम्मान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा: पुलिस लाइन परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहे।
अतिथियों ने परिजनों को सम्मान-पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके पूर्वजों के अद्वितीय त्याग, बलिदान और देशभक्ति को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके आदर्श आज भी नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
समारोह के दौरान देशभक्ति गीतों और राष्ट्रगान के साथ माहौल देशप्रेम से सराबोर रहा। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की जानकारी आकाशदीप जैन, प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *