ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा इटावा
विकासखंड क्षेत्र के कस्बा एवं ग्रामीण अंचलों में बंदरों के आतंक से वृद्ध से लेकर बच्चों तक काफी भयभीत रहते हैं वहीं क्षेत्र के ग्राम रमपुरा ब्यास निवासी रामप्रताप उपाध्याय की पत्नी विमला देवी अपने दूसरी मंजिल पर खाना खा रही थी तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया जिससे वह असंतुलित होकर छत से नीचे जा गिरी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में घायल अवस्था में स्वजन उन्हें कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां सिर में चोट देखते अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक वर्मा ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । यह क्रम क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों में देखने को मिल रहा है वही विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत उझियानी बहेड़ा आनेपुर महेवा राहतपुर टिलीटिला सुनवरसा।लीटेपुर गौतमपुरा नगला शुक्ल सहित क्षेत्र के लोग इन बंदरों के आतंक से काफी भयभीत है कभी कभी यह कटखने बंदर अकारण बच्चों एवं महिलाएं पर हमला बोल देते हैं वहीं घरों में घुसकर कपड़ा तथा खाने के समान पर झपट्टा मारकर ले जाते हैं तथा उनका कीमती सामान भी उठाकर ले जाते हैं जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव निवासी मनोज यादव हरी बाबू सुरेंद्र यादव नाथू कुशवाहा रामू व्यास सतीश पांडे भुवनेश तिवारी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से युक्त बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
