ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के नेतृत्व में जैतपुरा इकाई की नवगठित कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजवीर सिंह भदौरिया को अध्यक्ष तथा पिंटू गुप्ता को उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा व अखिलेश शर्मा, जिला मंत्री मुकेश गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष गोविंद दुबे और रिंकू यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर रजत गुप्ता, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, मुकेश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, महेश सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी गणों ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जैतपुरा इकाई के गठन से व्यापारियों की आवाज और मजबूत होगी। उन्होंने खाद विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि “अब उनकी मनमानी नहीं चलेगी, व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” कार्यक्रम का समापन उत्साह और एकता के संदेश के साथ किया गया।
