ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा:उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उदी की बैठक कृष्णा टेंट हाउस चकरनगर रोड उदी पर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संग्राम सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सैकड़ो व्यापारियों ने सर्वसम्मति से विमलेंद्र भदौरिया को अध्यक्ष चुना रविंद्र प्रजापति को महामंत्री रामनरेश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसी भी व्यापारी की कोई समस्या है तो वह लिखित में जिला कार्यालय नुमाइश चौराहे इटावा पर भेजें ताकि उसका संबंधित विभाग से निस्तारण कराया जा सके बैठक में व्यापारियों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों की मनमानी पर रोष जताया जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वह जिलाधिकारी से खाद्य विभाग के अधिकारियों की लिखित शिकायत करेंगे।
बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री रमेश यादव, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा, महिला संगठन मंत्री सुनीता श्रीवास्तव, उदी संरक्षक संग्राम सिंह भदौरिया, महाराज सिंह भदौरिया, रामकुमार शुक्ला, कपिल गुप्ता, विमल जैन, समीर मिश्रा, अमित राजपूत, रामू चौहान, हरि बघेल, उमेश प्रजापति, पूरन चौहान आदि सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित थे ।
