ई-रिक्शा हटाने को लेकर मजदूर तथा ग्रामीण आपस में भिड़े

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त, 7017774931

भरथना। थाना क्षेत्र के गाँव बाहरपुरा के पास मजदूरों मजदूरों तथा ग्रामीणों के बीच ई रिक्शा हटाने को लेकर विवाद हो गया. जिसमे दोनों पक्षों में आपस में मारपीट हो गयी थी. दोनों पक्षों ने थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई.

बाके लाल पुत्र माता दीन निवासी दासीपुर मडैया तथा ब्रजेश नाथ पुत्र जोरा नाथ निवासी लालपुर, श्यामा पत्नी राकेश नाथ व हसीना पत्नी ब्रजेश नाथ के बीच ई रिक्शा हटाने को लेकर मारपीट हुई थी। जिसके बाद मजदूरों का आरोप था कि ग्रामीणों ने मारपीट कर उनके रूपए व मोबाइल छीन लिए. मजदूरों ने मारपीट के बाद थाना पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई.

उक्त मामले के सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मजदूरों के साथ मारपीट तथा रुपए-मोबाइल छीनने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। ई रिक्शा हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी. दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से समझौता कर लिया है. उनका कहना है कि वह अब कोई कानूनी कार्यवाही नहीं चाहते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *