आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, दो बाईक सवार हुए गंभीर घायल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


बकेवर भरथना मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो बाइक सबार गम्भीर रुप से घायल गये। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी दोनों बाइक सबार घायलों को बकेवर के पच्चास शैय्या अस्पताल में उपचार के लिऐ भेजा गया। जहां एक बाइक सबार के पैर में गम्भीर चोट होने के चलते उसे सै‌फ‌ई मिनी पीजीआई रेफर किया गया।
बकेवर भरथना मार्ग पर बुधवार की दोपहर हर्राजपुरा में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में दो बाइक सबार गम्भीर रुप से घायल हो गये। घटना के संबंध बाइक सबार रोहित कुमार पुत्र राम किशोर निवासी घमरिया पालीकला थाना भरथना अपने घर जा रहा था तभी सामने से तेजरफ्तार आ रहे बाइक सबार ने टक्कर मार दी और उक्त बाइक सबार फोरव्हीलर की चपेट में आ गया। दुर्घटना में दूसरे बाइक चालक के पैर में गम्भीर चोट आयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी‌। घायलों को एम्बुलेंस से बकेवर स्थित पच्चास शैय्या अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों घायलों को डाक्टर रविन्द्र शाहू में प्राथमिक उपचार दिया। वहीं अवधेश यादव पुत्र महाराज सिंह निवासी महावीर नगर कोतवाली भरथना के पैर में गम्भीर चोट होने के चलते उसे सै‌फ‌ई मिनी पीजी‌आई के लिऐ रेफर कर दिया गया‌। घटना की सूचना मिलने पर बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटना में क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को थाने में खड़ा करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *