आधा दर्जन से अधिक घरों में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: थाना क्षेत्र के गांव लालपुरा (तीलिया कटहरा) में गुरुवार की देर शाम आग लगने से आधा दर्जन से अधिक घर आग की जद में आ गए। ग्रामीणों के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने से घरों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।

घटना करीब शाम सात बजे की है जब एक घर के बाहर रखी झोपड़ी से धुआं उठता देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रूप के साथ धधक उठी। देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक घर आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने तत्काल ही फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी। आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पर काबू पाया।

आग की इस घटना से गांव निवासी जिअरा नाथ, विजेंद्र नाथ, राजेंद्र नाथ, ठाकुरनाथ, राजूनाथ समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के घर आग की चपेट में आए जिससे इनके घरों में रखे गृहस्थी के सामान जलकर खाक हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार राजकुमार के द्वारा घटना की जानकारी लेते हुए क्षेत्रीय लेखपाल की घटनास्थल पर भेजकर जांच करने के निर्देश दिए गए। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल हृदेश प्रताप ने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। वहीं इस पूरे मामले में। तहसीलदार का कहना है कि उक्त घटना की विस्तृत रूप से जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। आदेशानुसार आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। फ़िलहाल आग लगने के मुख्य कारण का पता नहीं चल सका है। राजस्व टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *