ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्बे के जयोत्री एकेडमी में शुक्रवार को जयगोपाल गायत्री देवी लोक कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी स्व. जयगोपाल पोरवाल व गायत्री देवी पोरवाल की पुण्य स्मृति में आयोजित हुआ। आयोजन में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ और रीजेंसी हेल्थ, कानपुर का सहयोग रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण गुप्ता अन्नू एवं व्यापार मंडल इटावा के जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और अखंड दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल, प्रधानाचार्य योगेन्द्र नाथ मिश्रा और नगर के फिजिशियन डॉ. समीर पाण्डेय मौजूद रहे।
शिविर में मेदांता हॉस्पिटल के डॉ. अमित शांडिल्य (फिजिशियन), डॉ. अचरज (ऑर्थोपेडिक) तथा रीजेंसी हेल्थ के न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत सिंह सचान ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। सहयोगी स्टाफ रजत, सीमा, जतिन, पियूष यादव और सुदामा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर में बी.पी., शुगर, ई.सी.जी., बी.एम.डी., हार्ट रेट, पी.एफ.टी. और ऑक्सीजन लेवल जैसी जांचें की गईं। मस्तिष्क, स्पाइन, हड्डी और सामान्य रोगों से संबंधित परामर्श भी दिया गया। कुल 247 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई, जिनमें भरथना नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
कार्यक्रम का संचालन काजल रुख़सार ने किया, जबकि पंजीकरण कार्य प्रदीप भदौरिया, पुनीत यादव, राहुल यादव, अनुज कुमार और अमित तिवारी ने संभाला।
