ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया। जब एक 25 वर्षीय युवक ने ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकार ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना शुक्रवार की देर रात करीब सवा आठ बजे भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर डाउन लाइन स्थित सिग्नल के समीप एक युवक ने दौड़ती वंदे भारत ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे रेलवे पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई।

थोड़ी देर बाद रेलवे पुलिस चौकी पहुंचे थाना ऊसराहार के मामन (ताखा) क्षेत्र अंतर्गत नगला चंद उद्देतपुरा निवासी सत्यवीर, अनिल, अर्जुन पुत्रगण सीताराम राठौर ने मृतक की शिनाख्त अपने 25 वर्षीय भाई हरिओम राठौर के रूप में मृतक के भाइयों ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे भाई हरिओम की शादी करीब चार माह पूर्व बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय मिट्ठे गांव निवासिनी रोशनी के साथ हुई थी। भाई दूज के त्यौहार पर मेरा भाई अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था। ससुराल में किसी बात को लेकर ससुरालीजनों ने मेरे भाई के साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि मेरा भाई किसी तरह जान बचाकर वहां से अपने घर आया। जिसके बाद उसने भरथना रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर ससुरालीजनों की प्रताड़ना से झुब्ध होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

रेलवे पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उक्त हृदय विदारक घटना से मृतक के तमाम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *