सम्मेलन के बाद राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लगाए जिंदाबाद के नारे

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा।राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता सम्मेलन संबोधित करने के पश्चात भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के निज निवास पहुंचे जहां उनके नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के निज परिवार से आत्मीय भेंट की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूपसे संजू भदोरिया, रजत चौधरी,रोहित राजपूत प्रशांत मिश्रा बासु चौधरी, सत्यम राजपूत,मोनू सेंगर, सुभाष यादव, एडवोकेट आदित्य मोहन शर्मा, रोहित शाक्य,आशीष मोहन शर्मा, रिंकू श्रीवास्तव, प्रकाश मिश्रा, विमलेश शाक्य, सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से अभिनंदन करते हुए मोदी योगी पंकज चौधरी गीता शाक्य,अन्नु गुप्ता, गोपाल मोहन शर्मा जिंदाबाद के नारों से स्वागत को अभूतपूर्व बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *