ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त7017774931
भरथना। सेंट फ्रांसिस क्रिश्चियन स्कूल में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप के तृतीय दिवस पर बच्चों के लिए रोचक, रचनात्मक और ऊर्जावान गतिविधियों का आयोजन किया गया। कैंप में नन्हें बच्चों ने पूल पार्टी का आनंद लिया, जबकि बड़े विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, डांस प्रतियोगिता तथा विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विद्यालय परिसर में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, सभासद प्रतिनिधि प्रेमचन्द्र गौतम एवं आर्यन यादव मौजूद रहे। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का बैज अलंकरण, माल्यार्पण एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजन जोसेफ ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चे मोबाइल और टीवी तक सीमित होते जा रहे हैं, ऐसे में उन्हें खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण जादूगर दिनेश कौशल द्वारा प्रस्तुत रोमांचक जादू शो रहा, जिसे देखकर बच्चे उत्साहित और आश्चर्यचकित नजर आए।
इस अवसर पर निखिल पोरवाल, अनुष्का वर्मा, सुप्रिया गुप्ता, मुक्ति मसीह, ओजस्वी राजपूत, अलजिया, अंजलि, अभिषेक सक्सेना, विनय, दीपांशु तिवारी, प्रतीक, अनुज सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ मौजूद रहा।

