सदर विधायक सरिता भदौरिया ने यमुना नदी में मत्स्य बीज संचित किए

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


डबल इंजन की सरकार ने मछुआ समुदाय के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से 30000 करोड रुपए से समाज का जीवन स्तर सुधारा

इटावा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के शखा निषादराज केवट के वंशजों के उत्थान के लिए माननीय महाराज योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा गंगा जमुना सहित प्रदेश की तमाम जीवन दायिनी नदियों मैं मत्स्य बीज संचित किए जाने की योजना के तहत भूतपापेश्वर महादेव मंदिर यमुना मैया के तट पर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने मत्स्य बीज संचित किय
मत्स्य किसानों को संबोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदोरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बनी है तब से वह प्रत्येक वर्ग की चिंता में रात दिन लगे हुए हैं

इसी चिंता में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मध्य किसानों से संवाद किया और उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की समस्त नदियों में मत्स्य मात्रा बढ़ाने के लिए मत्स्य बीज संचित किए जा रहे हैं जिससे नदियों का पर्यावरण सुधरेगा साथ ही मत्स्य किसानों को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे उन्होंने आगे कहा कि पूर्व की सरकारों ने मत्स्य व्यवसाय को सार्वजनिक करके अन्य समुदाय का कब्जा कर दिया था 2019 में शासनादेश बनाकर के उत्तर प्रदेश की सरकार मछुआ समुदाय के लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किय साथ ही केंद्र की और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना चलाकर मथुरा समुदाय के जीवन स्तर को उठाने का कार्य किया है भारतीय जनता पार्टी मत्स्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओम रतन कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से मथुरा समुदाय का जीवन स्तर सुधरा है बड़ी मात्रा में लोग मत्स्य व्यवसाय कर रहे हैं इस अवसर पर मंदिर के महंत स्वामी प्रदीपआनंद जी महाराज भारतीय जनता पार्टी मत्स्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओम रतन कश्यप सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद कुमार आदर्श उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत कुमार पांडे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मंत्री अशोक सिंह चौहान टीटू रामू निषाद अवधेश कश्यप सोनू कश्यप संतोष कश्यप अनुराग मछुआ जितेंद्र कुमार गौरव साहनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *