सड़क हादसे में दंपत्ति की मौत, अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। थाना क्षेत्र में पिल्हा मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दंपत्ति की मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गावं खितौरा निवासी शिवम ने कार संख्या UP79 V8088 के अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराते हुए बताया कि 26 अप्रैल की शाम करीब सात बजे मेरे भाई दीपक कुमार तथा भाभी अनामिका बाइक पर सवार होकर इटावा की ओर जा रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मेरे भाई और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई सैफई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अनामिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक कुमार की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *