सड़क हादसे में डम्फर चालक पर मामला दर्ज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: डम्फर चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से चलाते हुये टक्कर मारकर एक मासूम समेत दो लोगों की म्रत्यु कर देने तथा एक को गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला मृतक के भतीजे ने स्थानीय थाने में दर्ज कराया. थाना क्षेत्र के ढकपुरा गावं के नारद बाबु पुत्र रामदास ने ट्रक डम्फर एमपी 07 जेड एस 7814 के अज्ञात चालक पर आरोप लगाया है कि बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे मेरे चाचा उम्र करीब पचपन वर्ष सुरेन्द्र सिंह तथा मेरा भतीजा रिहांश उम्र ढाई वर्ष व मेरे भाई प्रवेश को बाइक से जाते समय पीछे से टक्कर मार दी जिससे मेरे चाचा तथा भतीजे की मौके पर मौत हो गयी तथा भाई प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *