संस्कृति इंटरनेशनल और एनएसबी स्कूल में हुआ गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन समारोह

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा भरथना के तत्वावधान में गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। यह कार्यक्रम नगर के 15 विद्यालयों में आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को दो विद्यालयों—संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल ब्रजराज नगर और एन.एस.बी. स्कूल नेविलगंज भरथना—में समारोह संपन्न हुआ।

संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 800 छात्र–छात्राओं की उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यालय स्तर पर आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही थाल सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को भी शाल, उत्तरीय और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शिक्षिका अनन्या अवस्थी, भारत को जानो प्रतियोगिता के संयोजक शिक्षक अश्वनी कुमार, प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह और डायरेक्टर अंकित यादव को भी परिषद द्वारा सम्मानित किया गया।

इसके बाद एन.एस.बी. स्कूल नेविलगंज में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 400 छात्र–छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों, प्रधानाचार्या राजश्री भदौरिया, डायरेक्टर रुद्रपाल सिंह भदौरिया, शिक्षक सत्यम शर्मा और शिक्षिका शिवानी कुशवाह को परिषद के पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

दोनों विद्यालयों में कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और वंदे मातरम् के गायन से हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. आर. एन. दुबे ने परिषद की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर, सचिव रामप्रकाश पाल, कोषाध्यक्ष लेविश कौशल, गतिविधि संयोजक (संस्कार) सुनील दीक्षित कुक्कू, गतिविधि संयोजक (संपर्क) मक्खन सिंह वर्मा, इंजीनियर विनोद पोरवाल, ललित पाल, संजय माधवानी, महिला सदस्य मीरा पाल, रंजना पाल, विनोद दुबे सहित परिषद के कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने परिषद के सभी सदस्यों को जलपान कराया और सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *