श्री बाल रूप हनुमानगढ़ी छोलामंदिर पर लक्ष्मण–परशुराम संवाद का भव्य आयोजन हुआ

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त, 7017774931

भरथना। कस्बा के बिधूना रोड स्थित श्री बाल रूप हनुमानगढ़ी मंदिर पर गुरुवार की रात धार्मिक रंगों से सराबोर हो गई। यहाँ आयोजित लक्ष्मण–परशुराम संवाद में मंचित प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

दूर–दराज से आए कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का जीवंत मंचन किया। इस धार्मिक आयोजन में दिबियापुर निवासी कृपा शंकर पाण्डेय ने भगवान राम की भूमिका निभाई। वहीं बसरेहर निवासी नीरज त्रिपाठी ने लक्ष्मण, इटावा निवासी आशीष तिवारी ने परशुराम, कानपुर से आए करुणा शंकर दुबे ने जनक, जसवंतनगर के प्रधान रावण ने रावण, तथा गोरखपुर निवासी चरण सिंह ने बाडासुर का पात्र निभाकर समा बाँध दिया, जालौन के पंकज तिकोरा ने जोकर की भूमिका में सभी को खूब हसाया, कानपुर से आए हुए नृत्य कलाकार क्षमा रानी, प्रिया रानी ने अपनी नृत्य कला से लोगों का खूब मनोरंजन किया।

पूरे आयोजन के दौरान रामायण के इस महत्वपूर्ण प्रसंग की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संवाद के बीच कलाकारों ने मंच पर जोश और भावुकता से भरे संवादों को इस कदर प्रस्तुत किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध होकर तालियों से स्वागत करते रहे।

मंचन देखने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ आस-पास के गांवों से भी भारी संख्या में लोग पहुँचे। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में भक्तजनों ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया। भरथना में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम न सिर्फ़ आस्था का प्रतीक बना बल्कि समाज में रामायण के आदर्शों और पात्रों की सीख भी जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम साबित हुआ।

इस खास अवसर पर प्रबंधक राजू चौहान राजेश चौहान, अध्यक्ष रुप किशोर गुप्ता रुपे, मंत्री विकास दीक्षित दीपू कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ,डॉक्टर अभिनव दुबे, सनी श्रीवास्तव, राजेंद्र राजावत, पंकज चौहान, सीटू यादव, रिंकू चौहान आदि अनेक गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *