विनायक ट्रेडर्स पर भाजपा नेता व व्यापार मंडल अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत सम्मान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बे स्थित विनायक ट्रेडर्स पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता और उनके पदाधिकारीओं जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, शहर कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, गिरिजा शंकर गुप्ता, रिंकू यादव का जोरदार स्वागत सम्मान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के नगर सचिव ई. हिमांशु गुप्ता द्वारा किया गया।

0-0x0-0-0-{}-0-0#

इस अवसर पर ग्राहक पंचायत समिति के जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल का स्वागत स्वयं जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में समिति पदाधिकारीओं और नगर के लोगों ने अतिथियों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया, तथा इंजीनियर हिमांशु गुप्ता द्वारा आए हुए सभी सम्मानित व्यक्तियों को मिष्ठान के साथ मुंह मीठा गया।

इस मौके पर ग्राहक पंचायत समिति जिला अध्यक्ष एडवोकेट निशांत पोरवाल, ऋषभ गुप्ता, दरविंदर सिंह, देवाशीष चौहान, विनीत कुमार, सौरभ मिश्रा (छोटू), मंगल भदौरिया, जितेंद्र सिंह कुशवाह और गोविंद गोस्वामी, सौरव दुबे छोटू, बंटी पोरवाल सहित कई गणमान्य व्यापारी व सभ्रांत लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सामूहिक सहयोग पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *