ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड ,प्रयागराज वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षा फल 100% दिनांक 23 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया इसमें नगर की संस्था बालोदय इंटर कॉलेज भरथना (इटावा) में हाई स्कूल में प्रथम स्थान कु.स्नेहा कुमारी सिंह 87.83% , द्वितीय स्थान आर्यन शर्मा 84.5 % एवं कुमारी वैष्णवी पोरवाल ने 83.% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर अपना कब्जा जमाया ।
जबकि इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर कुमारी रुद्राक्षी 80.2% ,द्वितीय स्थान पर कुमारी ईशा राय 77.4% एवं आरती व यश कुमार ने 77.2% अंक प्राप्त करके विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्था के प्रबंधक आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट एवं विद्यालय की संस्थापिका संतोष श्रीवास्तव ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी एवं मुंह मीठा कर पुरस्कार देकर सम्मानित किया, साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य आलोक प्रताप श्रीवास्तव (ए.बी.एस.ए.) हाथरस एवं शिखर श्रीवास्तव (उपायुक्त) झांसी, उप प्रबंधक विवेक प्रताप श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अमित प्रताप श्रीवास्तव ,उप प्रधानाचार्य सौरभ श्रीवास्तव एवं अध्यापक/ अध्यापिका वैशाली मिश्रा विशाखा शर्मा, दिव्या श्रीवास्तव संगीता श्रीवास्तव, मोहिनी कुशवाहा,अंजू गुप्ता,प्रियंका गोस्वामी उन्नति पोरवाल, नीलम सिंह, तनिष्क श्रीवास्तव,अभिभावक कमलेश कुमार , बृजेश कुमार प्रभु राय, रविंद्र सिंह कुलदीप शर्मा स्वीटी पोरवाल आदि ने सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया।
