राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को हटाकर पूर्व सहकारिता मंत्री की प्रतिमा लगाए जाने पर समाजवादी व्यापार सभा इटावा ने जताया रोष, दिया ज्ञापन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा 4.नवंबर.2025
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के संसदीय क्षेत्र कन्नौज के छिबरामऊ मैं पश्चिमी बाईपास तिराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को हटाकर पूर्व सहकारिता मंत्री की प्रतिमा लगाई गई है जो कि आमर्यादित घटना है अपने राष्ट्रीय महापुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के इस अपमान से लोगों में रोष उत्पन्न हो गया है
इस घटना के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा इटावा जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारीयों और सम्मानित व्यापारियों की उपस्थिति में राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय इटावा को सौंपा गया ज्ञापन देने वालों में जितेन्द्र सोनी जिला उपाध्यक्ष, जैनुल आब्दीन जिला उपाध्यक्ष, सुरेश चंद वर्मा अध्यक्ष जसवंत नगर विधानसभा, आकाशदीप जैन वरिष्ठ व्यापारी नेता,मु.खालिद शहर अध्यक्ष,रंजीत कुमार,शिवम सिंह शहर उपाध्यक्ष,आसिफ़ वारसी शहर सचिव,हरिओम सिंह,विशाल वर्मा,मु.सलीम व्यापारी नेता, राजा गुप्ता, मनोज कुमार,अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *